उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी महासचिव राहुल गांधी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में आठ पार्टी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आगरा के इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल की तस्वीर के साथ अपनी फोटो जोड़ी और यह दिखाना चाहा कि इन्होंने पार्टी महासचिव से दिल्ली में मुलाकात की है।
हालांकि बाद में इन्होंने अपने किए के लिए माफी भी मांग ली, लेकिन पार्टी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए दोषी कार्यकर्ताओं को सालभर के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राम लोटन निषाद को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था।

0 comments :
Post a Comment