उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सोनिया गांधी के पहुंचने के साथ विपक्षी दल भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। बेकाबू कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें कई कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश पहुंची हुई हैं। सोनिया ने यहां एक पब्लिक रैली को भी संबोधित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच में जाएं और पार्टी का जनाधार बढ़ाएं। इलाहाबाद पहुंचीं सोनिया गांधी की रैली के लिए तगड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया था।
सोनिया बनीं भारत माता, राहुल भगवान कृष्णा:
उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद की गलियों में इन दिनों एक पोस्टर काफी चर्चा में है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मदर इंडिया और राहुल गांधी को कृष्णा बताया गया है। इस पोस्टर से विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। यह पोस्टर सोनिया गांधी के आगमन के पहले लगाया गया। इस पोस्टर को उन्हीं रास्तों पर लगाया गया है, जहां से सोनिया गुजरने वाली थीं। एक पोस्टर में सोनिया गांधी को माता भारत और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाने के पूरे शहर में बवाल मच गया है।
इस बीच कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने राहुल को भगवान के रूप में दिखाए जाने परकहा कि वे तो हमारे पार्टी के सारथी हैं। इसमें गलत क्या है। राजनीति में यह पहला मौका नहीं है जब कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेताओं को भगवान का दर्जा दिया है। इससे पहले राजस्थान में एक कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को देवी दुर्गा के रूप में चित्रित कर पूरा एक कैलेंडर ही निकलवा दिया था। इसके अलावा वसुंधरा व लालू चालीसा भी काफी चर्चित रह चुकी है।

0 comments :
Post a Comment