पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने मई, 2014 के दूसरे पखवाडे़ के दौरान कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों की समीक्षा की है। इसके अनुसार 2 जून, 2014 से प्रभावी जून के पहले पखवाड़े के लिए लागू हाई-स्पीड डीजल पर घाटा कम होकर 2.80 रू प्रति लीटर हो जाएगा। यह 16 मई, 2014 से प्रभावी मई 2014 के दूसरे पखवाड़े के दौरान 4.41 रु प्रति लीटर था। जहां तक मिट्टी के तेल और रसोई गैस का संबंध है। जून 2014 के पहले पखवाड़े के लिए घाटा क्रमश: 32.87 रु प्रति लीटर (पिछले पखवाड़े में 33.84 रु प्रति लीटर) और 432.71 रु. प्रति सिलेंडर (पिछले पखवाड़े में 449.13 रु प्रति सिलेंडर) होगा।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) का उत्पाद-वार घाटा:
उत्पाद
|
इकाई
|
02.06.2014 को मूल्य से प्रभावी घाटा (16.05.2014 से प्रभावी पिछला पखवाड़ा)
|
डीजल
|
रूपये/लीटर
|
2.80 (4.41)
|
मिट्टी का तेल*
|
रूपये/लीटर
|
32.87 (33.84)
|
रसोई गैस
|
रूपये/सिलेंडर
|
432.71 (449.13)
|
*इसके अलावा सरकार द्वारा मिट्टी के तेल पर 0.82 रु./प्रति लीटर और रसोई गैस पर 22.58 रु./सिलेंडर सबसीडी दी जाती है। उनके शोधनशाला से बाहर जाने के मूल्य मासिक आधार पर तय किये जाते है।
तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) डीजल, मिट्टी के तेल और रसोई गैस की बिक्री पर 2 जून, 2014 से प्रभावी अब संयुक्त दैनिक घाटा लगभग 262 करोड़ रुपये वहन कर रही है। यह पिछले पखवाड़े के दौरान हुए दैनिक घाटे 318 करोड़ रुपये से कम है।
आज प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय दैनिक कीमत 30 मई, 2014 को घटकर 107.14 अमरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गई, जबकि 29 मई, 2014 को यह 107.59 अमरिकी डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 30 मई, 2014 को घटकर 6324.47 रुपये प्रति बैरल रह गई जबकि 29 मई, 2014 को यह 6330.60 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 30 मई, 2014 को कमजोर होकर 59.03 रुपये प्रति अमरिकी डॉलर पर बन्द हुआ, जबकि 29 मई, 2014 को 58.84 रुपये प्रति अमरिकी डॉलर था।
विवरण
|
इकाई
|
30.06.2014 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात् 29.05.2014)
|
प्रभावी तिथि 01.06.2014 (पिछला पखवाड़ा 14, मई2014 से 28 मई, 2014
|
कच्चा तेल (भारतीय बॉस्केट)
|
(डॉलर/प्रति बैरल)
|
107.14 (107.59)
|
107.65
|
(रूपये/प्रति बैरल)
|
6324.47 (6330.60)
|
6330.90
| |
विनिमय दर
|
(रूपये/ डॉलर)
|
59.03 (58.84)
|
58.81
|
कच्चे तेल का दैनिक मूल्य-02.06.2014
0 comments :
Post a Comment